Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जाती है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने आज शनिवार को 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के कोटा, बारां, झालावाड़ के लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
3/7
Rajasthan Weather
वहीं भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, नागौर अजमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, उदयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
4/7
Rajasthan Weather
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत जयपुर, टोंक, झुंझुनूं, चूरू और सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
5/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के भविष्यवाणी के अनुसार इन 5 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी. इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने आगामी 2 सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में औसत से अधिक बारिश और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं.
7/7
Rajasthan Weather
कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में आज से भारी बारिश की चेतावनी है. 12-14 जुलाई तक कई जिलों में भारी व अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. सूरतगढ़ और सीकर से होकर मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है. जयपुर, भरतपुर संभाग में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है.