राजस्थान में शीतलहर का अटैक, रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड, शेखावटी में येलो अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली है. दिन में धूप के बावजूद सुबह-रात की ठंड बढ़ गई है. शेखावाटी में तापमान तेजी से गिरा, येलो अलर्ट जारी हुआ. पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ा. ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ा है.
Published: Dec 13, 2025, 12:06 PM IST | Updated: Dec 13, 2025, 12:06 PM IST
1/9
Rajasthan Weather Update
1/9
राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है. दिन में तेज धूप और साफ आसमान रहने के बावजूद सुबह और रात की ठंड लोगों को परेशान कर रही है. अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से थोड़ा ऊपर चल रहा हो, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है. दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है.
2/9
Rajasthan Weather Update
2/9
मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए शेखावाटी क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है. सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना जताई गई है. इसे ध्यान में रखते हुए इन जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है.