Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के अरमान ठंडे करने आ रहा मानसून, अंगारे जैसे तापमान से मिलने वाली है निजात, पढ़ें वेदर अपडेट
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में जल्द राहत! दक्षिणी राजस्थान में बने परिसंचरण तंत्र और पूर्वी हवाओं के कारण मानसून के आगमन की संभावना. कई शहरों में बारिश से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद.
Published:Jun 13, 2025, 12:22 PM IST | Updated:Jun 13, 2025, 12:22 PM IST
1/8
Rajasthan Monsoon Update
1/8
राजस्थान में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है. दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बन गया है, जो बंगाल की खाड़ी से आ रही सक्रिय पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर मौसम को बदल रहा है. आगामी दिनों में मानसून के पूर्वी और मध्य भारत में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं.
2/8
Rajasthan Monsoon Update
2/8
इसके परिणामस्वरूप, कई शहरों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. राजस्थान में मानसून की एंट्री से तापमान में गिरावट की उम्मीद है.