Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, दिन में हो रही गर्मी, रात में ठंड का एहसास

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 13, 2025, 12:58 PM|Updated: Sep 13, 2025, 12:58 PM

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 13 सितंबर से अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. इसके बाद 17 सितंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई गई है. इसके असर से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.