Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अक्टूबर में ही इन जिलों में बढ़ी ठंड! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Edited bySandhya Yadav
Published: Oct 14, 2025, 06:15 AM|Updated: Oct 14, 2025, 06:15 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिन में धूप की तपिश फिर से बढ़ने लगी है. रात और सुबह के समय हल्की सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है. जयपुर, सीकर, अलवर और चूरू जैसे इलाकों में रात का तापमान 15°C से नीचे चला गया है, वहीं दोपहर में पारा 35°C तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल शुष्क और साफ मौसम बना रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है. उत्तर-पूर्वी हवाओं के असर से आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी और दीपावली तक सर्दी पूरी तरह दस्तक दे देगी.