Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मानसून की विदाई के बाद अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में आज का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. इसके अलावा सीकर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि दीपावली तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है.
4/7
Rajasthan Weather Update
इसके साथ ही अक्टूबर के अंत तक हवा के पैटर्न में बदलाव से पूरे राज्य में सर्दी का असर और बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवाओं के असर से सर्दी की दस्तक महसूस होने लगी है. शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चूरू) में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ला-नीना असर के चलते उत्तर भारत में ठंड का असर सामान्य से पहले शुरू हो सकता है. राजस्थान में अक्टूबर के बीच में ही सर्द हवाएं महसूस हो सकती हैं.
7/7
Rajasthan Weather Update
फिलहाल में राजस्थान में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. वहीं, दिन में हल्की तेज धूप की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है.