Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम पिछले कुछ दिनों से परिवर्तन देखने को मिल रहा है. प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है. अब प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज 14 अक्टूबर मंगलवार को मौसम का मिजाज सामान्य रूप से शुष्क बना रहा.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान के मौसम पिछले कुछ दिनों से परिवर्तन देखने को मिल रहा है. प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है. अब प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज 14 अक्टूबर मंगलवार को मौसम का मिजाज सामान्य रूप से शुष्क बना रहा.
2/7
Rajasthan Weather
वहीं अगर प्रदेश में अगर पिछले 24 घंटे के दौरान के मौसम की बात करें, तो प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.7 डिग्री दर्ज किया गया.
3/7
Rajasthan Weather
वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं. प्रदेश के सभी भागों में आगामी एक साप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा.
4/7
Rajasthan Weather
आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने पर तत्पश्चात धीरे-धीरे एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.
5/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून के विदा होने के बाद अब मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के समय में तापमान सामान्य बना हुआ है.
6/7
Rajasthan Weather
वहीं कई जिलों में दिन में मौसम सामान्य और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. प्रदेश में बदलते मौसम से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अब जल्द ही ठंडक दस्तक देने वाली है.
7/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में परिवर्त की संभावना हो सकती है. जिससे प्रदेश के लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है.