Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया, जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर दोबारा से शुरू हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 15 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के इलाकों में जोरदार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दाब इलाके की वजह से बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के पूर्वी इलाकों में 15 अगस्त से और 16 अगस्त से पश्चिमी इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा. वहीं, 15 से 18 अगस्त तक कोटा और उदयपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 20 अगस्त मानसून फिर से एक्टिव होने के आसार हैं. इस दौरान दक्षिणी इलाकों में सामान्य से ज्यादा और बाकी जगह सामान्य बारिश हो सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा आने वाले हफ्ते में 21 से 27 अगस्त ज्यादातर इलाकों में मानसून एक्टिव रह सकता है. इस दौरान इन जगहों पर भारी बारिश होगी.
5/7
Rajasthan Weather Update
अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो धौलपुर के सैपऊ में सबसे अधिक 117 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
6/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहा. बीते दिन कई जिलों में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई. राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर और बीकानेर में 37.6 डिग्री रहा. सबसे कम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री रहा.
7/7
Rajasthan Weather Update
जयपुर में आज बारिश की संभावना 90% है और रात में भी 1.02 मिमी बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश में कल भी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों में जयपुर में भारी बारिश होने की उम्मीद है.