Rajasthan Weather Update: राजस्थान में छाई काली घटाएं, 13 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी

Edited bySandhya YadavReported bySandhya Yadav
Published: Jul 15, 2025, 01:03 PM|Updated: Jul 15, 2025, 01:03 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी जमकर बरस रही है. ताबड़तोड़ बारिश की वजह से प्रदेश के कई संभागों में जयपुर, कोटा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. जलभराव की वजह से  कोटा और पाली में रेल सेवाओं पर असर पड़ा है. आज 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.