Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बस कुछ देर में बदलने वाला है मौसम, तेज-हवा के साथ बारिश बरपाएगी कहर, पढ़ें शाम का वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक दोपहर के बाद बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान लोगों को मौसम की अदला-बदली के कारण सावधानी बरतनी चाहिए. विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर लोगों को तैयार रहने की सलाह दी गई है.

1/5

राजस्थान मौसम विभाग

राजस्थान मौसम विभाग1/5
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक दोपहर के बाद बादल गरजने और तेज बारिश होने की संभावना है. बीते कल, 14 मई बुधवार को ज्यादातर इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां कम दर्ज की गईं. हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियों में बदलाव की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी का सामना करना पड़ सकता है.
2/5

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/5
राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश में दिन-ब-दिन मौसम की अदला-बदली हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन साथ ही मौसम की अनिश्चितता भी बढ़ रही है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है.