राजस्थान में मौसम शुष्क और सुहावना है. अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज धूप रहती है, जबकि रात में ठंडक बढ़ रही है. सीकर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ज्यादा बदलाव नहीं होगा. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा.
3/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, जोधपुर का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सीकर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा. बाड़मेर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा.
4/7
Rajasthan Weather Update
प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक रात के तापमान में लगातार गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी. हालांकि, दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
इस साल मानसून में अच्छी बारिश दर्ज की गईऔर मानसून के बाद हुई ज्यादा बारिश ने सर्दी के पैटर्न को मजबूत किया. ऐसे में अक्टूबर के आखिर तक पूरी सर्दी का असर शुरू हो जाएगा.
6/7
Rajasthan Weather Update
वर्तमान में विंड पैटर्न में बदलने की वजह से दिन में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर केवल सुबह और रात रहता है.
7/7
Rajasthan Weather Update
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 14.8 डिग्री दर्ज़ किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली तक मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है, जिससे दिन में धूप रहेगी.