Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हर रोज मौसम नए-नए रंग दिखा रहा है. वहीं, मरुधरा में मानसून एक बार फिर से रिमझिम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. बीते 15 अगस्त को मानसून एक्टिव होने के चलते की जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़, झालावाड़, उदयपुर, भरतपुर और डूंगरपुर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया.
1/6
वहीं, आज 16 अगस्त शनिवार को भी प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा. भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज प्रदेश की कई जगहों पर हल्की से मध्यम, तो कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. जालौर-नागौर में विशेश रूप से अलर्ट जारी किया गया है.
2/6
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से खासकर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. तापमान जयपुर में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.
3/6
आज शनिवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, और भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर भी लोगों को सचेत किया गया है.
4/6
अन्य 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है. इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, पाली, जालौर, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, और डूंगरपुर आदि शामिल हैं.
5/6
कोटा और उदयपुर संभाग में विशेष रूप से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है. बारिश के कारण तापमान में 4-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा.
6/6
16 अगस्त को राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा, खासकर उदयपुर, कोटा, और अन्य दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग की सलाह के अनुसार सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.