Rajasthan Weather Update: एक छोटे से ब्रेक के बाद मरुधरा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. कई जगहों पर झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने आज राजस्थान के करीब 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा लगभग 5 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
1/6
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: धोरों की धरती मरुधरा में नया सिस्टम एक्टिव होने के चलते कई जगहों पर बारिश का दौर फिर तेज हो चुका है. बीते शुक्रवार को कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई तो कई जिलों में पूरे दिन काली घटाएं छाईं रहीं.
2/6
Rajasthan Weather Update
आज शनिवार 16 अगस्त को राजस्थान के अजमेर, नागौर, जयपुर और पाली समेत आसपास के क्षेत्रों भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है. इस दौरान तेज सतही हवाएं भी लोगों को परेशान कर सकती हैं.
3/6
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा झुंझुनू, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज सतही हवाओं संग झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
4/6
Rajasthan Weather Update
आगामी दिनों में राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष अधिकांश भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है.
5/6
Rajasthan Weather Update
कोटा और उदयपुर संभाग में विशेष रूप से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है. बारिश के कारण तापमान में 4-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा.
6/6
Rajasthan Weather Update
16 अगस्त को राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा, खासकर उदयपुर, कोटा, और अन्य दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग की सलाह के अनुसार सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.