Rajasthan Weather: बदला-बदला सा दिखे राजस्थान! तेज हवाओं के साथ बारिश ने बदला मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. लंबे समय से झेल रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
Published:Jun 16, 2025, 12:27 PM IST | Updated:Jun 16, 2025, 12:27 PM IST
1/7
गर्मी से राहत
1/7
राजस्थान में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. लंबे समय से झेल रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है. चूरू में तापमान सबसे ज्यादा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के कई हिस्सों में हवा में नमी 30 से 80 प्रतिशत के बीच रही.
2/7
फिर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ
2/7
पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने तपती गर्मी से राहत महसूस की. कुछ जिलों में तेज आंधी भी चली, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. मौसम विभाग ने बताया कि कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई.