Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई हो रही है लेकिन प्रदेश के पूर्वी राजस्थान में अभी सात दिन तक मानसून का असर देखने को मिलेगा. ऐसे में 17 सितंबर से चार जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 16 सितंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि दक्षिण-पूर्वी इलकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, इसके बाद 17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे चलते 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ रहा है, जिससे मानसून की विदाई समय से पहले हो रही है.
4/7
Rajasthan Weather Update
ऐसे तो 17 सितंबर से मानसून की विदाई का चरण शुरू होता है लेकिन इस बार तीन दिन पहले यानी 14 सितंबर से मानसून की वापसी हो गई है, जिससे जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर मानसून विदा हो गया है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर को बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ और डूंगरपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर को बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ और डूंगरपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.