Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से मौमस मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
1/7
राजस्थान में एक बार फिर से मौमस मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है. ऐसे में एक फिर से प्रदेश में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.
2/7
राजस्थान में आज 17 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
3/7
वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.
4/7
राज्य के उत्तरी भागों में आज आंधी बारिश के असर से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने, तत्पश्चात आगामी दिनों में पुनः 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.
5/7
इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है.
6/7
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
7/7
साथ ही अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है.