Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मानसून के सक्रिय होने से 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2025 तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. प्रदेश के लगभग हर जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2025 तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश संभावना जताई गई है.
2/7
Rajasthan Weather
खासतौर पर दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में तेज बारिश के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. आज पविवार 17 अगस्त को कुछ जिलों में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
3/7
Rajasthan Weather
जिसमें सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर शामिल है. यह पांच जिले रेड जोन में हैं, जहां भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है. वहीं प्रदेश के 23 जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
4/7
Rajasthan Weather
कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, जोधपुर और नागौर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
5/7
Rajasthan Weather
प्रदेश में एक तरफ जहां कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं.
6/7
Rajasthan Weather
जैसलमेर में 40.6 डिग्री, बीकानेर में 40.5 डिग्री, लूणकरणसर में 39.9 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, फलोदी में 37.6 डिग्री और बाड़मेर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 21 अगस्त 2025 के बीच निम्न मंडलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं.
7/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 21 अगस्त 2025 के बीच कुछ संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं. जिसमें जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर शामिल है.