राजस्थान में इस समय कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है. और कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में 17 दिसंबर यानी आज कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज हो सकता है. राज्य के अधिकांश भागों में आने वाले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
3/7
Rajasthan Weather Update
अगले 24 घंटों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. 18 दिसंबर से मौसम साफ होने और कोहरे के असर में कमी आने की संभावना है. वहीं, शीतलहर और कोहरे के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है.
5/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है और न्यूनतम तापमान 5°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्का कोहरा छाया हुआ है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 18 से 22 दिसंबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं.
7/7
Rajasthan Weather Update
बीते 48 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.0 डिग्री रहा और सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री रहा यानी सबसे ठंडी रात फतेहपुर की रही और सबसे गर्म दिन बाड़मेर दर्ज किया गया.