Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. राजस्थान के अधिकतम क्षेत्र में कोहरे और ठंड ने लोगों को अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है.
1/6
Rajasthan Weather
राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. राजस्थान के अधिकतम क्षेत्र में कोहरे और ठंड ने लोगों को अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है.
2/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. बाड़मेर में तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान नागौर में दर्ज किया गया.
3/6
Rajasthan Weather
न्यूनतम तापमान नागौर में 3.7 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य रहे. जबकि औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे. राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संबावना है.
4/6
Rajasthan Weather
मौसम शुष्क रहने के साथ ही शीतलहर से राहत जारी रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसंबर से उत्तरी पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.
5/6
Rajasthan Weather
जिसके असर से प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी भाग में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.
6/6
Rajasthan Weather
कोहरे ने वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा दिए. कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है. सर्द हवाओं ने आमजन को ठिठुरा दिया और लोग अलाव तापते नजर आए. कोहरे से फसलों को भी फायदा होगा, तो किसान भी खासे खुश दिखे.