Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान तेज बारिश की चेतावनी जारी है.
1/7
Rajasthan Weather Update
प्रदेश में बीते 24 घंटों में पूर्वी इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ की स्थिति की वजह से राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने की वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून सक्रिय होने और भारी बारिश होने की संभावना है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में वर्तमान में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सिरोही, जयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिले शामिल हैं.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी जयपुर में 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे बांध ओवरफ्लो हो गए हैं.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के आसार भी हैं.