Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 48 घंटे झमाझम बरसेंगे बादल, 27 जिलों में चेतावनी जारी

Published: Aug 18, 2025, 06:08 AM|Updated: Aug 18, 2025, 06:08 AM

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मरुधरा में मानसून सीजन में अब तक करीब 41 फ़ीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. मौसम विज्ञानियों की माने तो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में एक नया लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव हुआ है, इसकी वजह से देश के मध्य और दक्षिणी प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है. इस लो प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान पर भी नजर आएगा. इसकी वजह से आगामी दिनों में ताबड़तोड़ बारिश का दौड़ एक बार फिर से शुरू हो सकता है.