राजस्थान में सर्दी का डबल अटैक! पहले हाड़ कंपाने वाली ठंड, अब इस दिन हो सकती है बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 18 जनवरी को दोपहर बाद मौसम शुष्क और सामान्य रहा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ, शीतलहर से राहत मिली. कोहरा कम रहा. 22 से 24 जनवरी के बीच मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से मावठ और बारिश की संभावना है.

1/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/7
राजस्थान में शनिवार, 18 जनवरी को दोपहर बाद मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आया. दिन की शुरुआत जहां हल्की ठंड के साथ हुई, वहीं दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.
2/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/7
तापमान की बात करें तो दोपहर बाद अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे बीते दिनों की तुलना में शीतलहर का असर कम हुआ है. हालांकि सुबह और रात के समय ठंड अभी भी महसूस की जा रही है.