राजस्थान में धनतेरस से लेकर दिवाली और भाईदूज तक, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया है अलर्ट

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 18, 2025, 06:12 AM|Updated: Oct 18, 2025, 06:12 AM

Rajasthan Weather Update, 18 October: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो सप्ताह (18 से 29 अक्टूबर तक) शुष्क मौसम रहने की प्रबल संभावना जताई है. मानसून की विदाई के बाद राज्य में वर्षा की गतिविधियां पहले ही कम हो चुकी हैं, और अब पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के हालात और भी न्यून रहेंगे. यह अपडेट कृषि, जल संरक्षण और दैनिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.