Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिल रही है. आज 18 सितंबर गुरुवार को कुछ जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अब आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई शहरों में दिखाई देने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, अलवर, बांसवाड़ा और दौसा जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
3/7
Rajasthan Weather
वहीं बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. आज 18 सितंबर गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
4/7
Rajasthan Weather
सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली और कोटा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान से धीरे-धीरे मानसून की विदाई भी शुरू हो चुकी है. 14 सितंबर को जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हो चुकी है.
5/7
Rajasthan Weather
17 सितंबर को सिरोही, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर और सीकर से मानसून विदा हो चुका है. पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा.
6/7
Rajasthan Weather
पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश भरतपुर के भुसावर में 38.0 मिमी दर्ज की गई.
7/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश का दौर लगभग-लगभग थम जाएगा. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में फिर से मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है.