Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है.
1/8
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की जा रही है. आज यानी 19 अगस्त को प्रदेश में मौसम सुहाना रहने की संभावना है.
2/8
Rajasthan Weather
वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. प्रदेश के लगभग हर जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है.
3/8
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से प्रदेश में मानसून पुनः सक्रिय हो गया है. इसका असर 23 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है.
4/8
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 19 अगस्त 2025 को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, तेज मेघगर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
5/8
Rajasthan Weather
जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि जैसलमेर, जालौर और बांसवाड़ा में तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.
6/8
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में आज 19 अगस्त मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है. जिसमें कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, सिरोही, नागौर, डीडवाना, अजमेर, कोटपुतली, अलवर, टोंक, बूंदी, पाली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और झुंझुनूं शामिल है.
7/8
Rajasthan Weather
वहीं मौसम विभाग मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
8/8
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 अगस्त से 23 अगस्त तक जालोर, झालावाड़, जैसलमेर, सलूंबर और बांसवाड़ा में तेज बारिश, मेघगर्जना और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं. इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.