Rajasthan Weather Update: राजस्थान में माइनस में पंहुचा पारा, भीषण ठिठुरन से ठिठुर रहे लोग, मॉउंट अबू में -2 तापमान,पढ़ें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update, 19 November: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर शुष्क रहने की ओर है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. हालांकि, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

1/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/7
सिरोही जिले में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. कई मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे कोहरे ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से तापमान लगातार गिर रहा है और कड़ाके की सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है. गिरते पारे ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, वहीं सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हो रही है और ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं.
2/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/7
वहीं, 18 नवंबर की नवीनतम अपडेट में मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य में बारिश की गतिविधियां लगभग थम चुकी हैं.