Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. मानसून के सक्रियता देखते हुए मौसम विभाग जयपुर ने आज 19 सितंबर को कई जिलों में बारिश की अलर्ट जारी किया है.
1/6
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. मानसून की अभी पूरी तरह से विदाई नहीं हुई है. प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिल रही है.
2/6
Rajasthan Weather
मानसून की सक्रियता देखते हुए मौसम विभाग जयपुर ने आज 19 सितंबर को कई जिलों में बारिश की अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलो में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक दो दौर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
3/6
Rajasthan Weather
साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज गति से हवा चलने ( 20-25 kmph) की भी संभावना है.
4/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, टोंक और सवाईमाधोपुर जिले के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
5/6
Rajasthan Weather
वहीं बारां, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा जिला और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
6/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने चोतावनी जारी कर बताया कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण ना लें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.