Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, झुंझनूं, सीकर से लेकर इन 14 शहरों में अलर्ट जारी, पढ़ें वेदर अपडेट

Edited byAnsh Raj
Published: Aug 02, 2025, 05:51 AM|Updated: Aug 02, 2025, 05:51 AM

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने शनिवार, 2 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार शेखावाटी और बीकानेर संभाग में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, अन्य क्षेत्रों में भीषण बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. इस पूर्वानुमान के मद्देनजर लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित जलभराव और अन्य समस्याओं से बचा जा सके.