Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ के हटते ही उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी, जिसके चलते तापमान में अचानक गिरावट देखी जाएगी. शेखावाटी समेत कई जिलों में पारा 4-5 डिग्री तक जाने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर सर्दी तेज होने जा रही है. मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 2 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
आईएमडी की मानें तो 2 दिसंबर को कुछ जिलों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं लेकिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल ठंडी हवाओं के प्रभाव को कमजोर कर रहा है लेकिन जैसे ही यह सिस्टम 2-3 दिसंबर तक कमजोर होकर हटेगा, उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं राजस्थान में प्रवेश करेंगी, जिसके चलते ठंड अचानक बढ़ जाएगी.
3/7
Rajasthan Weather Update
शेखावाटी क्षेत्र इस समय प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है. यहां न्यूनतम तापमान पहले ही काफी घट चुका है और अगले दो दिनों में इसके और नीचे जाने की उम्मीद है. 2 दिसंबर की रात से तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू होगा और 3-4 दिसंबर तक कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सीकर और झुंझुनूं में 3 और 4 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. चूरू और गंगानगर जिले में भी तापमान में तेज गिरावट की संभावना जताई गई है.
4/7
Rajasthan Weather Update
सीकर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, फतेहपुर (शेखावाटी) में 6.5 डिग्री, झुंझुनूं में 9.3 डिग्री दर्ज किया गया. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर भी बरकरार है. प्रदेश के सबसे गर्म स्थान की बात करें तो बाड़मेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जैसलमेर का अधिकतम 26.9 डिग्री, न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज हुआ.
5/7
Rajasthan Weather Update
जोधपुर, नागौर, जालोर, बीकानेर में रात का तापमान 12-14 डिग्री दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है और आने वाले 48 घंटों में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा, उत्तर भारत से आने वाली तेज़ बर्फीली हवाएँ राजस्थान के तापमान में बड़ी गिरावट लाएंगी.
7/7
Rajasthan Weather Update
शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रभाव सीकर, झुंझुनूं और चूरू में महसूस किया जाएगा. विभाग का अनुमान है कि 2-3 दिसंबर से प्रदेश के नौ जिलों फतेहपुर, सीकर, चूरू, अलवर, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.