Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है. समय से पहले दस्तक दे चुके मानसून ने प्रदेश के कई जिलों में पानी का सैलाब ला दिया है. सड़कें-गलियां, तालाब-पोखर-झरने सब जलमग्न नजर आ रहे हैं. जलभराव की स्थिति से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई से राजस्थान में फिर भारी बारिश के आसार हैं.
1/7
Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज 1 जुलाई से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों मे ताबड़तोड़ बारिश की आशंका है. प्रबल मानसून के चलते किसानों और स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के आसपास जिलों में मध्यम से भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.
2/7
राजस्थान में जब से मानसून सक्रिय हुआ है, तब से लगातार कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश हो रही है. कई जगहों पर झमाझम बारिश के चलते जलभराव की स्थिति हो गई है. भारी बारिश के चलते सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं. पूर्वी राजस्थान में मानसून की जमकर मेहरबानी बनी हुई है.
3/7
राजस्थान में मानसून के शुरू होने से बीते कुछ दिनों से बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं. प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर जलभराव हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, चूरू, सिरोही, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर, जालोर आदि जिलों में तेज मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
4/7
राजस्थान में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कोई जगह पर जल भराव की स्थिति हो गई है. सड़कें जलमग्न हो गई हैं. नदी नाले उफान पर हैं. भारी बारिश की चलते मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बारिश के समय जल भराव क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. कृषि मंडिंयों में जींस और अनाज को ढककर ऊंचाई वाली जगह पर रख देना है. मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी है.
5/7
बता दें कि राजस्थान में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है. कई जगहों पर एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है. नदी और डैम के आसपास के इलाकों को खाली करवाने का आदेश जारी कर दिया गया है. ज्यादातर जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
6/7
बुधवार 2 जुलाई से राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा. पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में ताबड़तोड़ बारिश के आसार हैं. इसके चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने के चांस हैं. 2 से 6 जुलाई के बीच कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जयपुर के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगा.
7/7
साल 2025 का मॉनसून सीजन अब तक बेहद असाधारण रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून पूरे देश में 9 दिन पहले ही छा गया है. यानी 29 जून को देश के हर कोने में मॉनसून पहुंच गया, जो कि पिछले 25 वर्षों में केवल चौथी बार हुआ है. IMD ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, ऐसे में शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.