Rajasthan Weather Update: 2 सितंबर को ताबड़तोड़ बरसेंगे काले बादल, 18 जिलों में बारिश बनेगी मुसीबत!

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 02, 2025, 06:33 AM|Updated: Sep 02, 2025, 06:33 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भादो महीने के दौरान भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. 2 सितंबर को मौसम विभाग ने 18 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, दौसा और करौली में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.