Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने पलटी मार ली है. एक तरफ जहां बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरे हिस्से में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. बीते मंगलवार की बात करें तो राजधानी जयपुर समेत बांसवाड़ा, सिरोही, उदयपुर, सीकर में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. बारिश के खत्म होते ही तेज धूप फिर से निकल आई, जिससे लोग परेशान नजर आए.
1/6
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: वहीं बुधवार के मौसम की बात करें तो आज करीब 23 जिलों में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश की चेतावनी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम इसी तरह का रहने वाला है.
2/6
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार 20 अगस्त को चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर में अलग-अलग जगहों पर तेज मेघगर्जन साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली और हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.
3/6
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 अगस्त बुधवार को राजस्थान के करौली, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, जालौर, बाड़मेर, सिरोही, आदि जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
4/6
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, टोंक, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, और झालावाड़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
5/6
Rajasthan Weather Update
पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर, जैसलमेर, और जोधपुर जैसे क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, और नागौर में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
6/6
Rajasthan Weather Update
20 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के जिलों उदयपुर, कोटा संभाग और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. जैसलमेर, जालौर, बांसवाड़ा, झालावाड़, और उदयपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है