राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी सक्रिय है. प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश के आसार हैं. बांसवाड़ा के शेरगढ़ में सबसे ज्यादा 97 मिमी बारिश दर्ज हुई.
Published:Aug 21, 2025, 04:17 PM IST | Updated:Aug 21, 2025, 04:17 PM IST
1/7
Rajasthan Weather
1/7
Photograph:
राजस्थान में मानसून पूरी सक्रिय है. प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश के आसार हैं. बांसवाड़ा के शेरगढ़ में सबसे ज्यादा 97 मिमी बारिश दर्ज हुई. उदयपुर, भीलवाड़ा, पाली, कोटा, जालौर, जयपुर को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
2/7
Rajasthan Weather
2/7
Photograph:
अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, झुंझुनू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल नॉर्थ-वेस्ट मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके असर से पिछले 24 घंटों में कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई.