Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बीते 21 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थितियां पैदा हो गई है. दमदार बारिश के चलते प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, कई जगहों पर हाहाकार मच रहा है.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पूरी तरह से मानसून का कम बैक हो चुका है. बीते 21 अगस्त को कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव हो रहेंगी. इसके चलते दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भागों में कई जगहों पर भारी, कई जगह पर अति भारी बारिश की संभावना है. आगामी तीन-चार दिनों तक झमाझम काले बादल खूब बरसेंगे.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, आज 22 अगस्त शुक्रवार को मरुधरा के 25 से ज्यादा जिलों में भयंकर बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को इन तमाम जिलों में बारिश के वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
3/7
Rajasthan Weather Update
आज 22 अगस्त शुक्रवार को मौसम विभाग ने राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिला समेत आसपास के क्षेत्र में तमाम जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश और एक दो दौर अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की जानकारी के मुताबिक, आज अन्य जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, जयपुर, दौसा, अजमेर, नागौर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली अपना कहर ढा सकती है. कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं.
5/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण बारिश के दौर को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से गुजारिश की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें. पेड़ों के नीचे न छिपें. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्लग वगैरह निकाल कर रखें.
6/7
Rajasthan Weather Update
प्रदेश में मानसून की बारिश का नया दौर शुरू हो चुका है. इसके चलते कई जगहों पानी का सैलाब भर सकता है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान प्रदेश में बाढ़ और जल भराव जैसी दिक्कतें तेजी से बढ़ सकती हैं. जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो सकता है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 23 अगस्त से बारिश की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ सकती है.