Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में दर्ज किया गया.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. बाड़मेर में 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में दर्ज किया गया. सिरोही में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
2/7
Rajasthan Weather
राजस्थान के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई, जिसका सीधा असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ा.
3/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर कई जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी सिंगल डिजिट में बना हुआ है.
4/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा राज्य में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. बाड़मेर में 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में दर्ज किया गया. सिरोही में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
5/7
Rajasthan Weather
राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में आज कहीं-कहीं हल्के से मध्यम व मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया. राज्य में इस सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में दिसंबर के 23 से 24 को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम व एक दो स्थानों पर घना कोहरा होने की संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather
राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में दिसंबर के 23 से 25 के मध्य न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. कोहरे के प्रभाव एवं सुझाव इंपैक्ट ऑफ फग एंड एक्शन सजेस्टेड अपेक्षित प्रभाव दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है.
7/7
Rajasthan Weather
अस्थमा और हृदय रोगियों को अधिक परेशानी हो सकती है. फसलों पर नमी ओस बढ़ने से रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है तथा सब्जियों और गेहूं जैसी फसलों की वृद्धि प्रभावित होती है. कीट व फफूंद रोग बढ़ सकते हैं. कार्रवाई के सुझाव वाहन धीमी गति से चलाएं. फॉग लाइट लो बीम का प्रयोग करें.