राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 72 घंटे में इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

Published: Oct 22, 2025, 05:16 PM|Updated: Oct 22, 2025, 05:16 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने बदली करवट. पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी बढ़ी और रात का तापमान ऊपर गया. 25 से 28 अक्टूबर के बीच कोटा-उदयपुर संभाग में हल्की बारिश के आसार. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री घट सकता है.