Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदल गया है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 25 से 28 अक्टूबर के बीच कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
IMD के अनुसार, राज्य के कई क्षेत्रों के मौसम में बदलाव होने वाला है. विभाग ने विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में 25 से 28 अक्टूबर के दौरान बारिश के आसार जताया है. मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक कमी आ सकती है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार, जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7°C, न्यूनतम तापमान 20.9°C, उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.8°C, न्यूनतम तापमान 19.1°C, कोटा: अधिकतम तापमान 33.1°C, न्यूनतम तापमान 20.6°C, बीकानेर का अधिकतम तापमान 33.8°C, न्यूनतम तापमान 21.8°C रहा.
4/7
Rajasthan Weather Update
राज्य में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है. बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.5 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से चलने वाली ठंडी हवाएं तापमान में और अधिक गिरावट आ सकता है. पिछले 24 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
6/7
Rajasthan Weather Update
आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है.
7/7
Rajasthan Weather Update
बुधवार को जयपुर और उदयपुर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है. साथ ही AQI लेवल में भी काफी सुधर आया है.