Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी हैं लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 23 सितंबर के लिए 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में आज मौसम साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. धूप खिली रहेगी और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी और उत्तरी जिलों में तापमान बढ़ने लगा है.
3/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और सलूंबर शामिल हैं. इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली के आसार हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि जैसलमेर और फलोदी में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
5/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के में पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा.
7/7
Rajasthan Weather Update
इस दौरान राज्य में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 28.0 मिमी दर्ज हुई. प्रदेश के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.1 डिग्री रहा.