प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू ! पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट

Edited byAman Singh
Published: Sep 23, 2025, 05:29 PM|Updated: Sep 23, 2025, 05:29 PM

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून थमता दिखाई दे रहा है. प्रदेश के लगभग-लगभग इलाकों में मानसून की विदाई हो चुकी है. पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन तक जारी रहने की संभावना है.