Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 24 अगस्त के लिए प्रदेश के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो जारी किया है. जानें मौसम की ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 24 अगस्त के लिए प्रदेश के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो जारी किया गया है. राजस्थान के 17 जिलों में बारिश हो सकती है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, नागौर, चूरू जिले और आस-पास के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो दौर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही आकाशीय बिजली के साथ 30-40 KMPH गति से तेज हवा भी चल सकती हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बीकानेर, झुंझुनूं, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली जिला शामिल है.
4/7
Rajasthan Weather Update
इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने के आसर हैं.
5/7
Rajasthan Weather Update
जयपुर में भी आज बारिश हो रही है. जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather Update
जयपुर में शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी है. जयपुर में बारिश के कारण तापमान गिर गया है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है.