Rajasthan Weather Update: भले ही राजस्थान में मानसून की रफ्तार पर लगाम लग गई हो, बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ गई हो लेकिन इसके बावजूद राजस्थानवासियों को पूरी तरह से बारिश राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार 24 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका जताई है.
1/7
आईएमडी के मुताबिक, आज 24 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का विशेष अलर्ट नहीं है लेकिन 26 जुलाई से एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में कोटा, बारां, सवाई माधोपुर में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, करौली और झुंझुनूं में भी तेज मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई.
2/7
बताया जा रहा है कि 27 जुलाई से मौसम में तगड़ा बदलाव हो सकता है. कोटा से लेकर भरतपुर, जयपुर संभाग में कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है. बारिश का यह ताबड़तोड़ दौर 30 जुलाई तक जारी रह सकता है, ऐसे में जल भराव की स्थितियां फिर से लोगों को परेशान कर सकती हैं.
3/7
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बनेगा, जिसके असर से राजस्थान में बारिश हो सकती है. अलवर, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
4/7
आईएमडी की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को पूरे राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. बता दें कि राजस्थान में मानसून की रफ्तार पर कुछ कमी आई है. 27 से 30 जुलाई के दौरान कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होगी, और भरतपुर, जयपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
5/7
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आगामी 26 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.
6/7
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों और अपडेट्स पर ध्यान दें. विशेषकर भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.
7/7
बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने आमजन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मेघगर्जनके समय किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें. पेड़ों के नीचे कतई न जाएं. घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को निकालकर रख दें. बिजली के पोल, कच्चे घरों के आसपास न जाएं.