राजस्थान में भयंकर बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बेहद भारी, IMD ने जारी की ताबड़तोड़ बौछारों की वार्निंग

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 24, 2025, 05:32 PM|Updated: Oct 24, 2025, 05:32 PM

Rajasthan Weather Update, 24 October: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है, और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ बौछारों की संभावना जताई गई है. IMD ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पूर्वी और मध्य राजस्थान के जिलों में स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है, जिसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.