Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भयंकर बारिश से हाहाकार! 16 जिलों में चेतावनी जारी, 19 जिलों में स्कूल बंद

Edited bySandhya Yadav
Published: Aug 25, 2025, 06:10 AM|Updated: Aug 25, 2025, 06:10 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. प्रदेश भर में मानसून का नया दौर एक्टिव होने के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थितियां पैदा हो गई हैं. आज सोमवार 25 अगस्त को प्रदेश के 16 जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 19 जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 27 अगस्त तक ऐसे ही हालात रहेंगे.