Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं. जिसमें कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में इन दिनों मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं.
2/7
Rajasthan Weather
लगातार हो रही बरसात को देखते हुए मौसम विभाग ने 25 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
3/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम की ताज़ा जानकारी लेते रहें और जरूरी सावधानियां बरतें. 25 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है.
4/7
Rajasthan Weather
जिसमें जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर शामिल है. इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बादल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है.
5/7
Rajasthan Weather
हालांकि 26 अगस्त से इन क्षेत्रों में भी बादल गरजने और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 25 अगस्त को अलवर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा और करौली में येलो अलर्ट जारी किया है.
6/7
Rajasthan Weather
इन जिलों में वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा साथ ही जयपुर, टोंक, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं,सवाई माधोपुर में भी येलो अलर्ट जारी है.
7/7
Rajasthan Weather
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान केअनुसार 25 से 28 अगस्त के बीच एक कमजोर मानसूनी सिस्टम दोबारा सक्रिय होगा, जिससे खासकर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है.