Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम फिर मचाएगा तबाही! इन जिलों में अगले 4 दिन ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. मानसून का खास असर राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जहां लगातार तेज बारिश हो रही है.
Published:Jun 25, 2025, 05:44 PM IST | Updated:Jun 25, 2025, 05:44 PM IST
1/7
राजस्थान में समय से पहले मानसून की दस्तक
1/7
राजस्थान में इस बार मानसून ने समय से एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी है. आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य में बारिश की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार जून के तीसरे सप्ताह में ही मानसून सक्रिय हो गया है.
2/7
बांसवाड़ा में रिकॉर्ड बारिश
2/7
बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट क्षेत्र में हुई, जहां 190 मिलीमीटर पानी गिरा.