Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जहां लोग मान बैठे थे कि मानसून खत्म हो गया है, वहीं बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में शुष्क मौसम और बढ़ता तापमान रहेगा.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में जहां लोग यह मान बैठे थे कि मानसून विदा हो चुका है, वहीं बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ एक नया सिस्टम मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच सितंबर के आखिर में बारिश का दौर लौटने की संभावना जताई गई है.
2/7
Rajasthan Weather Update
पश्चिमी राजस्थान में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है. दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी बारिश का असर कम होने लगा है. सूरज अपने तीखे तेवर दिखा रहा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
3/7
Rajasthan Weather Update
ऐसे में लगने लगा था कि अब मानसून पूरी तरह अलविदा कह देगा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार म्यांमार से सटी बंगाल की खाड़ी में बना परिसंचरण तंत्र अगले 12 घंटों में तेज होकर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.
4/7
Rajasthan Weather Update
इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर अवदाब (Depression) बनने की संभावना है. इसी सिस्टम के असर से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच राजस्थान के पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. क्योंकि पश्चिमी इलाकों से पूर्ण रूप से मानसून ने विदाई ले ली है और मानसून की विदाई के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है. श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं चूरू में 38.2 तापमान दर्ज हुआ.
6/7
Rajasthan Weather Update
इतना ही नहीं राजधानी जयपुर सहित 17 जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार रहा. पश्चिम में बढ़ रहा तापमान लेकिन पूर्वी दक्षिण इलाकों में अभी भी मानसून की आंख मिचोली जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर हल्की बारिश हुई है. प्रदेश में सर्वाधिक बारिश नाथद्वारा (राजसमंद) में 4.0 मिमी दर्ज की गई है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि पूरी तरह प्रदेश से मानसून की विदाई अभी आधिकारिक नहीं है. प्रदेश के लगभग हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है. लेकिन 10 फीसदी एरिया में अभी मानसून सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव है और अगले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है. लेकिन पोसिबल है कि सितंबर के अंत में या अक्टूबर की शुरूआत में मानसून पूरी तरह विदा हो जाए.