Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार मानसून की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 26 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के 25 जिलों में येलो और ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है, जिसमें चूरू, पाली, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, बाड़मेर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज यानी मंगलवार को राज्य के 25 जिलों में येलो और ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, उदयपुर, जालोर, सिरोही में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है और ऐसे में स्थानीय प्रशासन सतर्क है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून कल यानी 27 अगस्त तक सक्रिय रह सकता है. ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों में बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 26 अगस्त को मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. 27 अगस्त को कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, 28 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग शामिल हैं.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डालटनगंज और जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है.
7/7
Rajasthan Weather Update
इसी के चलते प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों तक कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी है.