Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू होने के चलते ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर भीषण बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का कहर भी देखा जा रहा है. मानसून के दोबारा एक्टिव होने के कारण पूरा प्रदेश बारिश से सराबोर हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मानसूनी की जमकर मेहरबानी देखने को मिल रही है. तमाम हिस्सों में हो रही भीषण बारिश से पूरे राजस्थान में हाहाकार मचा है. मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. प्रशासन अलर्ट स्थिति में है. सवाई माधोपुर में बाढ़ के चलते राहत कार्य जारी है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज 26 अगस्त मंगलवार को प्रदेश के करीब 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें से 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर ने आज उदयपुर, सिरोही और राजसमंद आदि जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज इन जिलों में आफत वाली बारिश परेशान कर सकती है. वहीं, जयपुर, झुंझुनू, नागौर, सीकर, अलवर, बूंदी, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, धौलपुर और भरतपुर में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है
4/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान इन दिनों बादलों की मेहरबानी और मुसीबत दोनों झेल रहा है. सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिरा रहा और दोपहर तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश ने माहौल बदल दिया. तापमान भी 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है, जिससे मौसम सुहावना जरूर है लेकिन कई जिलों में परेशानी भी बढ़ा रहा है.
5/7
Rajasthan Weather Update
उदयपुर में बारिश की चेतावनी के मध्य नजर कलेक्टर नमित मेहता ने निर्णय लिया और नगर निगम क्षेत्र को छोड़ समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है. आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते निर्णय लिया गया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
बता दें कि राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू होने से चारों तरफ जलभराव की स्थितियां पैदा हो गई हैं. अलग-अलग जिलों में बाढ़ के हालात देखे जा रहे हैं. नदी-नाले-तालाब उफान मार रहे हैं. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना रड़ रहा है.
7/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण बारिश के दौर को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से गुजारिश की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें. पेड़ों के नीचे न छिपें. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्लग वगैरह निकाल कर रखें.