Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून की बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में आज यानी 26 अगस्त को भी भारी बारिश हो सकती है. जानें मौसम की ताजा अपडेट.
1/7
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 26 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राजधानी जयपुर में भी बारिश होने के आसार हैं.
2/7
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 90% बारिश की संभावना है. इसके साथ ही कई जगहों पर आंधी-तूफान हल्का और कई इलाकों में तेज आ सकता है.
3/7
मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर, जयपुर, चूरू और सीकर जिलों में अगले तीन घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
4/7
वहीं, हनुमानगढ़, दौसा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, करौली, धौलपुर और भरतपुर में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
5/7
इसके अलावा अलवर, बारां, दौसा, कोटा और सवाई माधोपुर में भी अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. झुंझुनूं, सीकर और बूंदी में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
6/7
26 अगस्त को राज्य के करीब 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है.
7/7
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसारह, अगले 2-3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, इसके बाद यह कमजोर पड़ सकता है.