Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगस्त के आखिर तक झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सवाई माधोपुर में हालात सबसे गंभीर हैं. आज टोंक और बूंदी में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को सिरोही और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: अगस्त का महीना बीतने की कगार पर आ चुका है लेकिन मरुधरा में ताबड़तोड़ बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. सड़कें-गलियां-कूचे सब तालाब बन चुके हैं. प्रदेश भर के तमाम डैम पानी से लबालब गए हैं और छलक उठे हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
जिला सवाई माधोपुर में तो हाहाकार मचा हुआ है. मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में लोगों की मौत तक हो गई लेकिन इसके बावजूद बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. बताया जा रहा है कि मानसून रिटर्न इस बार राजस्थान में खूब तबाही मचा रहा है हालांकि मानसून प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए तमाम टीमें तैनात हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार 27 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इसके चलते टोंक और बूंदी जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इस समय मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, राजधानी जयपुर के बाद यूपी के आगरा, प्रयागराज, डालटनगंज की तरफ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक्टिव है. इसी वजह से 27 अगस्त बुधवार को सिरोही और उदयपुर में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
4/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश लोगों को परेशान कर सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
आज 27 अगस्त बुधवार को पूर्वी राजस्थान के करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, अजमेर, कोटा, झालावाड़, दौसा समेत आसपास के जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. आगामी दो दिनों की बात करें तो दो से तीन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
6/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान इन दिनों बादलों की मेहरबानी और मुसीबत दोनों झेल रहा है. सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिरा रहा और दोपहर तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश ने माहौल बदल दिया. तापमान भी 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है, जिससे मौसम सुहावना जरूर है लेकिन कई जिलों में परेशानी भी बढ़ा रहा है.
7/7
Rajasthan Weather Update
बता दें कि राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू होने से चारों तरफ जलभराव की स्थितियां पैदा हो गई हैं. अलग-अलग जिलों में बाढ़ के हालात देखे जा रहे हैं. नदी-नाले-तालाब उफान मार रहे हैं. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना रड़ रहा है.